रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

संत अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली उत्सव, रंगोली प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने मारी बाजी | New India Times

मेघनगर के प्रतिष्ठित संत अर्नोल्ड स्कूल में दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। दीपावली मिलन समारोह का शुभारंभ परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा विद्यालय परिसर जगमगा उठा।

संत अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली उत्सव, रंगोली प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने मारी बाजी | New India Times

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दीपावली के महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। उत्सव के अवसर पर विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का परिचय देते हुए रंग-बिरंगी एवं आकर्षक रंगोलियां बनाईं, जिन्हें देखकर अतिथि और शिक्षक मंत्रमुग्ध हो गए।

रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

  • प्रथम स्थान: ब्लू हाउस
  • द्वितीय स्थान: रेड हाउस
  • तृतीय स्थान: येलो हाउस
  • चतुर्थ स्थान: ग्रीन हाउस

विजेता टीमों को अतिथियों ने बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यूज रिपोर्टर राजेंद्र सोनगरा, रहीम शेरानी, फारूक शेरानी एवं विद्यालय के पीआरओ जेम्स पॉल उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में राजेंद्र सोनगरा ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और मिठाइयां खाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अंधकार से प्रकाश और बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे दीपावली का पर्व सभी के साथ मिल-जुलकर, आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहना ही दीपावली का सच्चा संदेश है।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के मैनेजर फादर डिमेलो ने किया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य फादर एंड्रेस ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार, अनुशासन और आपसी एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन आशय भाभोर एवं निधि हाड़ा ने किया। दोनों संचालकों ने अपने मधुर एवं प्रभावशाली अंदाज से पूरे कार्यक्रम को अंत तक रोचक बनाए रखा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version