मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी प्रयागराज में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को ऑल इंडिया रेलवे रिटायर्ड मेन्स फेडरेशन का 61वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन से जुड़े 19 सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से लगभग 3500 सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों एवं पेंशनर्स ने भाग लेकर संगठनात्मक एकता का परिचय दिया।

बुरहानपुर शाखा के सभी 19 सदस्य 30 अक्टूबर को ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। अधिवेशन में बुरहानपुर से शामिल होने वालों में महेश कुल्हारे, मानिकराम देवरिया, शिवनारायण कटारे, रविशंकर भवरे, गोविन्द चावड़ा, रामनाथ सांगुले, रामस्वरूप चौरे, दत्तात्रेय गोटे, गयाप्रसाद काजवे, राजकुमार सातनकर, ओंकार पवार, सिताचरण नागराज, रमेश ठाकरे, आशाराम सांगुले, आत्माराम चौरे, ईश्वर ओनकर, रामकैलास भैंसारे, रोशनलाल लोमारे एवं गेंदालाल सिटोले शामिल रहे।

अधिवेशन के दौरान बुरहानपुर के श्री महेश कुल्हारे ने सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं फैमिली पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया तथा उनके निराकरण की आवश्यकता पर सदन का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया रेलवे रिटायर्ड मेन्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस. श्रीधर, प्रयागराज के महाप्रबंधक (जीएम), सीएमडी, डीआरएम सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर सभा को संबोधित किया।

अधिवेशन के पश्चात सभी सदस्यों ने प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। इसके बाद अयोध्या पहुंचकर श्रीराम मंदिर में दर्शन किए तथा वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर आध्यात्मिक यात्रा का लाभ लिया।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की यात्रा और अधिवेशन में सफल सहभागिता के बाद सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी 4 नवंबर 2026 को सुबह 8:40 बजे सकुशल बुरहानपुर लौट आए।

इस सहभागिता ने सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के बीच आपसी एकजुटता, संगठन के प्रति समर्पण तथा अपने अधिकारों एवं समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर उठाने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version