निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना इटवा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों से संवाद कर त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई।

थाना प्रभारी अनिल कुमार दुबे ने कहा कि सभी लोग आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना मिलने पर उसकी पुष्टि किए बिना उसे आगे प्रसारित न करें। बैठक में मौजूद समिति के पदाधिकारियों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने की अपील की गई।
थाना प्रभारी ने कहा कि आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल कायम रहे।
