मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदीकामथ में क्षतिग्रस्त कुएं का जनपद सीईओ ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश | New India Times

ग्राम पंचायत छिंदीकामथ में क्षतिग्रस्त कुएं को लेकर प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जनपद पंचायत जुन्नारदेव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रीमती रश्मि चौहान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन

ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की। जनपद सीईओ श्रीमती रश्मि चौहान के साथ सहायक यंत्री अमित दुबे, बीसी आवास सेवकराम कहार, उपयंत्री ऐशुद्दीन खान सहित तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने श्रीमती कमला यदुवंशी के घर के समीप स्थित क्षतिग्रस्त कुएं का बारीकी से निरीक्षण किया।

अधिकारियों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कुएं की मरम्मत का कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। सहायक यंत्री के मार्गदर्शन में सरपंच एवं सचिव को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि ग्रामीणों को जल संकट का सामना न करना पड़े और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस त्वरित पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए आभार जताया। अधिकारियों की इस कार्रवाई से ग्रामीणों को जल्द ही क्षतिग्रस्त कुएं की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version