तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:
रायसेन-सांची मार्ग पर ग्राम बारला के पास शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के दौरान रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा एवं तहसीलदार मांडले, जिला कलेक्टर के साथ रायसेन से सांची की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर घायल अवस्था में पड़े बाइक सवार को देखकर एसडीएम मनीष शर्मा और तहसीलदार ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल बाइक सवार की हालत गंभीर है। अधिकारियों की तत्परता और मानवीय पहल से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली।
