अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां अभी से तेज होती नजर आ रही हैं। चुनार विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां से अनुराग सिंह लगातार दो बार विधायक रह चुके हैं और अब तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

इसी बीच चुनार विधानसभा क्षेत्र के चट्टी-चौराहों पर एक और पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। छठ पूजा और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा नेता योगेश सिंह पटेल का पोस्टर दिखाई दे रहा है, जिस पर नीचे स्पष्ट रूप से 398, चुनार विधानसभा लिखा हुआ है।

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या योगेश सिंह पटेल भी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में हैं? क्या चुनार की सियासत में कोई नया चेहरा चुनावी मुकाबले में उतरने वाला है?

फिलहाल, इस पोस्टर ने क्षेत्र में सियासी चर्चाओं को तेज कर दिया है। हालांकि, योगेश सिंह पटेल की चुनावी दावेदारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनाव को लेकर चुनार की सियासत में आगे क्या तस्वीर सामने आती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version