अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-I मुख्यालय की ओर से 27 और 28 अक्टूबर को पटना के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यालय-सह-आवासीय परिसर के अलावा गांधी मैदान और डाक बंगला मार्केट में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश दिया।
नुक्कड़ नाटक के जरिए दैनिक जीवन और कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों को अपनाने, सतर्क रहने तथा जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की गई। कलाकारों ने भ्रष्टाचार की रोकथाम और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और आम नागरिकों को सत्यनिष्ठा, जवाबदेही तथा भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। इस पहल के माध्यम से लोगों को अपने आचरण में ईमानदारी और पारदर्शिता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर एनटीपीसी के प्रचालन सेवा विभाग के महाप्रबंधक श्रीकांत केरहालकर, मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक विल्सन अब्राहम, नैगम संचार विभाग के उप महाप्रबंधक विश्वनाथ चंदन सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
