मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में पुलिस पेंशनर्स की बैठक, समस्याओं के निस्तारण के निर्देश | New India Times

रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में पेंशन, विभागीय सुविधाओं और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के कल्याण से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेंशनर्स की ओर से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ भी समय पर उपलब्ध कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का अनुभव और विभाग के प्रति उनका योगदान महत्वपूर्ण है। उनकी समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरती जाए और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version