मक़सूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

SIR के खिलाफ AAP का घंटानाद आंदोलन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग | New India Times

लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने जिला समन्वयक मोबीन शेख के नेतृत्व में घंटानाद आंदोलन किया। आंदोलनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को रद्द करने की मांग उठाई। आंदोलन की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।

SIR के खिलाफ AAP का घंटानाद आंदोलन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग | New India Times

AAP ने मांग की कि SIR प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम कथित रूप से हटाए जाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जाए। मतदाता सूची में मौजूद अनियमितताओं को दूर कर पात्र नागरिकों के मतदान के अधिकार सुरक्षित किए जाएं। साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी, यवतमाल के माध्यम से सौंपा गया। इसमें SIR प्रक्रिया पर उचित निर्णय लेने, पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल करने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। पार्टी ने यह भी मांग की कि यदि SIR के कारण चुनाव की वैधता प्रभावित होने की पुष्टि होती है, तो संबंधित चुनावों के संबंध में कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वसंतराव ढोके, जिला समन्वयक मोबीन शेख, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत देवकते, शहर अध्यक्ष आकाश चमेडिया, सुदाम वानखेडे, उषा श्रीराम, प्रतीक्षा रहांगडाले, जानराव टिकले सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version