वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा आयोजित ऐतिहासिक दशहरा मेला-2026 के तीसरे दिन भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी की लोकगायिका दीपिका मिश्रा और उनके सहयोगियों ने सुरमयी देवी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे मेला परिसर में भक्तिमय वातावरण छाया रहा और माता रानी के जयकारों से माहौल गूंज उठा। डांडिया नृत्य, आकर्षक नृत्य-नाटिका और रक्तबीज संहार की जीवंत प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव तथा मेला अध्यक्ष एवं सभासद रवींद्र रावत ‘डब्बू’ सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन समाजसेवी एवं साहित्यकार राममोहन गुप्त ‘अमर’ ने किया।

इस अवसर पर समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले हरि प्रकाश त्रिपाठी, ईश दत्त मिश्रा, प्रबोध कुमार शुक्ला, नितिन अरोड़ा, गौरव चौधरी एवं नितिन वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, मेलाधिकारी समरा सईद, सभासदगण और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

देवी जागरण ने श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था और भारतीय लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया। संगीत, नृत्य एवं धार्मिक प्रस्तुतियों से सजी यह सांस्कृतिक संध्या दशहरा मेले के यादगार आयोजनों में शामिल रही। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version