अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ | New India Times

एनटीपीसी कहलगाँव सुपर थर्मल पावर स्टेशन में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर आयोजित यह जागरूकता सप्ताह 1 नवंबर तक चलेगा। इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखी गई है।

एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ | New India Times

कार्यक्रम का उद्घाटन नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी गीत के साथ सतर्कता शपथ भी ली गई।

एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ | New India Times

परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार को कम करने के लिए प्रत्येक कर्मचारी को निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने आत्मसंतोष और चरित्र निर्माण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ईमानदारी को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर ही भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

वहीं, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) मनोरंजन परिडा ने कार्यस्थल पर सतर्कता को कार्यशैली का अभिन्न अंग बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) शौविक बरुआ ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। उन्होंने एनटीपीसी कर्मियों, दीप्तिनगर की महिलाओं और स्कूली बच्चों से प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

एनटीपीसी कहलगाँव के पीआरओ सह नैगम संचार प्रबंधक चेव्वाकुला श्रीकांत ने बताया कि कार्यक्रम में एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के संदेश भी पढ़कर सुनाए गए। इस अवसर पर एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version