मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए बुरहानपुर पुलिस की डायल-112 सेवा ने तत्परता दिखाते हुए सराहनीय कार्य किया। थाना कोतवाली क्षेत्र में सुभाष स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना गणपतिनाका की FRV-06 और थाना कोतवाली की FRV-01 की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और आपसी समन्वय से चारों घायलों को जिला अस्पताल बुरहानपुर पहुंचाकर उपचार के लिए भर्ती कराया।

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 25 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना के दिन थाना गणपतिनाका की FRV-06 में तैनात आरक्षक क्रमांक 113 भारत कलमें एवं पायलट चालक आकाश सोनवणे को डायल-112 कंट्रोल रूम में पदस्थ महिला आरक्षक रंजू वास्केल के माध्यम से थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष स्कूल के पास सड़क दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही FRV-06 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए FRV-01 को भी मौके पर भेजा गया।

घटनास्थल पर पहुंचकर FRV टीम ने कॉलर से संपर्क किया। कॉलर ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई है। दोनों मोटरसाइकिलों पर दो-दो व्यक्ति सवार थे। टक्कर के कारण चारों व्यक्ति घायल हो गए थे और घटनास्थल पर घायल अवस्था में पड़े थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना आवश्यक था।

इसी घटना के संबंध में FRV-01 को भी इवेंट प्राप्त हुआ। FRV-01 में तैनात आरक्षक क्रमांक 67 संजय बडोल एवं पायलट चालक अखिलेश तायडे घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों FRV टीमों के बीच बेहतर समन्वय के चलते चारों घायलों को शीघ्र जिला अस्पताल बुरहानपुर पहुंचाया गया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

बुरहानपुर पुलिस ने दोहराया कि वह आमजन की सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क दुर्घटना जैसी आपात स्थितियों में डायल-112 की तत्परता और पुलिस टीमों के आपसी समन्वय से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version