गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261025-WA0139.mp4
New India Times

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन संपन्न होने के बाद अकबरपुर में विसर्जन घाटों की साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार सुबह जिलाधिकारी ईशा प्रिया अचानक विसर्जन घाटों पर पहुंचीं और औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने न केवल सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि खुद हाथों में झाड़ू थामकर सफाई की और कचरा उठाकर श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने का सशक्त संदेश दिया।

डीएम ईशा प्रिया ने विसर्जन घाटों का किया औचक निरीक्षण, खुद झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश | New India Times

इस दौरान उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा और अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजमणि भी मौजूद रहे। अधिकारियों और पालिका कर्मचारियों ने भी डीएम के साथ श्रमदान किया और घाटों के आसपास फैले कचरे की सफाई की।

डीएम ईशा प्रिया ने विसर्जन घाटों का किया औचक निरीक्षण, खुद झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश | New India Times

विसर्जन के अवशेष जल्द हटाने के निर्देश

घाटों पर विसर्जन के बाद फैले अवशेषों और गंदगी का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने नगर पालिका की टीम को निर्देश दिए कि घाटों की सफाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के बाद नदियों और घाटों के आसपास पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे तथा स्वच्छता बनी रहे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

श्रद्धालुओं को न हो कोई असुविधा

निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई अभियान इस तरह चलाया जाए, जिससे आम जनता और श्रद्धालुओं को आवागमन या दैनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि त्योहारों के उत्साह के साथ-साथ शहर की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा और ईओ राजमणि ने भी आश्वासन दिया कि पालिका की विशेष टीमें लगाकर सभी घाटों और प्रमुख मार्गों की सफाई कराई जाएगी, ताकि शहर को स्वच्छ बनाया जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version