अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

वृंदावन स्थित नवनिर्मित स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह में पद्मश्री एवं सांसद श्रीमती हेमा मालिनी की प्रस्तुति नृत्य नाटिका ‘मां गंगा’ के साथ ब्रज-रज उत्सव 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। मां गंगा की महिमा के साथ नदियों के संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। सिने अभिनेत्री एवं सांसद पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी ने ‘गंगा’ नृत्य नाटिका में नृत्य, संगीत और भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से इन प्रसंगों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, सांसद तेजवीर सिंह, संत विजय कौशल महाराज, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और सीईओ लक्ष्मी नागप्पन सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सर्वप्रथम गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। इसके बाद सांसद श्रीमती हेमा मालिनी ने मां गंगा की भूमिका में तीन दर्जन से अधिक कलाकारों के साथ नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसमें गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की पौराणिक कथा को प्रमुखता से दर्शाया गया।

नृत्य नाटिका में गंगा की यात्रा को चार युगों के परिप्रेक्ष्य में भी प्रस्तुत किया गया। पौराणिक आख्यानों के साथ भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े प्रसंगों ने प्रस्तुति को व्यापक स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर संत बलराम दास महाराज, संत गोविंदानंद तीर्थ, डॉ. आदित्यानंद महाराज, श्रीवत्स गोस्वामी, महंत सुंदर दास महाराज, विधायक पूरन प्रकाश और आगरा रेल मंडल के डीआरएम गगन गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version