मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

भोसा नाका परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक, 15 से 20 कुत्तों की टोली से राहगीर परेशान, नगरपालिका से तत्काल कार्रवाई की मांग; अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी | New India Times

यवतमाल शहर के भोसा नाका परिसर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से नागरिकों में भय का माहौल है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, करीब 15 से 20 कुत्तों की टोली सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कुत्ते दोपहिया वाहन चालकों के पीछे दौड़ते हैं, बच्चों पर झपटते हैं और लोगों के हाथों से थैलियां छीन लेते हैं। इसके अलावा, कुत्तों के काटने की घटनाएं भी सामने आने की बात कही जा रही है। इस स्थिति से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
नागरिकों का कहना है कि आवारा कुत्तों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि संबंधित अधिकारी परिसर का निरीक्षण कर समस्या के समाधान के लिए तत्काल ठोस कदम उठाएं। साथ ही, आवारा कुत्तों से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
भोसा नाका परिसर के नागरिकों में इस समस्या को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन से जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा। अब देखना यह है कि नगरपालिका प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस समस्या से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version