अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

बचपन की दोस्ती की मिसाल बना महेश अग्रवाल का जन्मदिन, संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में काटा केक | New India Times

दोस्ती केवल साथ रहने का नाम नहीं, बल्कि जीवन के हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने और खुशियों को साझा करने का नाम है। ऐसी ही गहरी और अटूट दोस्ती की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब महेश अग्रवाल उर्फ बल्ले का जन्मदिन संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
महेश अग्रवाल और संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी की मित्रता बचपन से चली आ रही है। वर्षों पुरानी इस दोस्ती की खासियत है कि दोनों मित्र जीवन के हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। पारिवारिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों और जन्मदिन जैसे खास अवसरों पर दोनों की सहभागिता उनकी मित्रता की गहराई को दर्शाती है।

इसी आत्मीयता और मित्रता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महेश अग्रवाल अपने जन्मदिन पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंचे, जहां केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल जीवन की कामना की। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया और खुशियों के इन पलों को यादगार बनाया।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि डॉ. संदीप सरावगी से जुड़े अनेक परिचित, मित्र और शुभचिंतक अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंचकर मनाना पसंद करते हैं। यहां केक काटकर अपनों के साथ खुशियां साझा करना और यादगार पल बिताना अब एक आत्मीय परंपरा बनती जा रही है। यह कार्यालय केवल सामाजिक गतिविधियों का केंद्र ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, अपनत्व, मित्रता और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का माध्यम भी बन रहा है।
महेश अग्रवाल के जन्मदिन का यह आयोजन भी इसी भावना का प्रतीक रहा। बचपन से चली आ रही दोस्ती, एक-दूसरे के प्रति सम्मान और हर खुशी में सहभागी बनने की भावना ने इस अवसर को विशेष बना दिया।
इस अवसर पर राम अग्रवाल, नवीन, बृजेश निगम, राजू सेन, सुशांत गेड़ा, आनंद, बसंत गुप्ता, संदीप नामदेव, अनुज सिंह, लखन श्रीवास्तव, अमित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version