मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार प्रा. अदिति ऋषिकेश पोहरे के चुनाव प्रचार के सिलसिले में महाराष्ट्र राज्य उर्दू शिक्षक संगठन एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, यवतमाल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को उर्दू शिक्षकों की संपर्क बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों, संगठन की मजबूती तथा चुनाव प्रचार की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वजाहत मिर्जा सहित विधायक बालासाहेब मांगुलकर, कीर्ता गांधी और सचिन नाईक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने सभी उर्दू शिक्षक बंधुओं एवं बहनों से बैठक में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। साथ ही शिक्षक एकता को मजबूत बनाने और चुनाव प्रचार अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।
बैठक मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को नमाज-ए-मगरिब के बाद अंबर हॉल, अयुत महल, यवतमाल में आयोजित होगी। इसका आयोजन महाराष्ट्र राज्य उर्दू शिक्षक संगठन एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, यवतमाल द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
