आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

कलेक्टर भिण्ड श्री पवन कुमार जैन एवं अपर कलेक्टर श्री राजन बी. नाडिया के निर्देशानुसार एसडीएम गोहद श्री विकास कैमोर के नेतृत्व में जांच दल द्वारा तरौली रोड, मौ स्थित कृष्णा डेयरी पर छापेमार कार्रवाई की गई। जांच दल में तहसीलदार मौ, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी, श्रीमती किरण सेंगर तथा पुलिस बल शामिल रहे।

कार्रवाई के दौरान डेयरी परिसर में लगभग 400 लीटर दूध, 100 किलोग्राम मावा, रिफाइंड पामोलिन, घी, चूने की डिब्बियाँ सहित विभिन्न सामग्री भी पाई गई। डेयरी में रिफाइंड पामोलिन एवं चूने जैसे अपद्रव्य पाए गए। डेयरी के प्रोपराइटर श्री कृष्णा यादव से दूध, मावा, रिफाइंड पामोलिन, घी, चूने के पदार्थ के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत जांच हेतु लिए गए।

इसके अतिरिक्त मावा 100 किलोग्राम, रिफाइंड पामोलिन 110 लीटर, घी 193 लीटर एवं चूने की 168 डिब्बियाँ मौके पर जब्त की गईं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹1,82,436/- बताई गई। डेयरी का खाद्य लाइसेंस निलंबित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version