निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261018-WA0065.mp4
New India Times

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर इटवा के रामलीला मैदान में प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी की ओर से फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस दौरान मां दुर्गा का स्मरण कर सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की गई।

फलाहार कार्यक्रम से सामाजिक एकता और समरसता का संदेश : डॉ. सतीश द्विवेदी | New India Times

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि फलाहार जैसे आयोजन समाज को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं। ऐसे कार्यक्रम जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव की भावनाओं से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना के साथ-साथ आत्मबल, साहस और सद्भाव का संदेश भी देता है।

फलाहार कार्यक्रम से सामाजिक एकता और समरसता का संदेश : डॉ. सतीश द्विवेदी | New India Times

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति सदैव ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना पर आधारित रही है। पूजा और उपासना का महत्व तब और बढ़ जाता है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग की इसमें भागीदारी सुनिश्चित होती है। सामूहिक फलाहार केवल व्रत खोलने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी सहयोग का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी से अपने गांव, क्षेत्र और देश के विकास में योगदान देने की अपील की।

डॉ. द्विवेदी ने कहा कि भारत की शक्ति तभी और मजबूत होगी, जब समाज की प्रत्येक इकाई एकजुट होकर आगे बढ़ेगी। विविध परंपराओं, भाषाओं और संस्कृतियों के बावजूद हम सभी एक राष्ट्र के अंग हैं। ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं तथा समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा से समस्त मानव समाज के कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान, उत्तर प्रदेश भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शिवनाथ चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, इटवा नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, बिस्कोहर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशंकर सिंह एवं कृष्णा मिश्रा, माया मिश्रा, अमित दुबे, दीप नारायण त्रिपाठी, वरिष्ठ व्यापारी ओम छापड़िया और शंभुनाथ सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version