मक़सूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर यवतमाल के पोबारू लेआउट स्थित उर्दू हाईस्कूल में निबंध प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान – इरफान मलनस

कार्यक्रम में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए इरफान भाई मलनस ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार तथा महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं, छात्रवृत्तियों और विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी शिक्षा पूरी करने, जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने तथा मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया।

डॉ. कलाम का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत – एड. प्रफुल्ल चव्हाण

भाजपा के यवतमाल जिलाध्यक्ष एड. प्रफुल्ल चव्हाण ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और उनके योगदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, विज्ञान, परिश्रम और अनुशासन को अपने जीवन में महत्व देना चाहिए तथा देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर हाफिज इब्राहिम साहब ने विद्यार्थियों को पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी।

शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाना रहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा शैक्षणिक अवसरों, छात्रवृत्तियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।

समारोह में भाजपा यवतमाल जिलाध्यक्ष एड. प्रफुल्ल चव्हाण, भाजपा ओबीसी मोर्चा के विदर्भ संपर्क प्रमुख एड. राजेंद्र महाडोले, हाफिज इब्राहिम साहब, रफीक शेख, रऊफ शेख, इरफान पटेल सर, शारिक अली, मुजफ्फर अली, इकबाल टीचर और नौशाद शेख सहित शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, छात्रवृत्ति के अवसरों और विभिन्न सरकारी शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी मिली। उपस्थित अतिथियों ने इस शैक्षणिक उपक्रम की सराहना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version