जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड की ओर से 289 यतीम बच्चों को कुल ₹21.60 लाख की छात्रवृत्ति वितरित की गई। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि तालीम के माध्यम से ही समाज की तस्वीर बदली जा सकती है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पहल की सराहना की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को छात्रवृत्ति के चेक और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और उनसे प्राप्त आय का उपयोग शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण के लिए करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शहर काजी ने भी तालीम और अच्छे किरदार को समाज की तरक्की का आधार बताया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version