अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

मंगलवार को साढ़े तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति | New India Times

त्योहार से पहले अनुरक्षण कार्य के चलते मंगलवार, 13 अक्टूबर को भागलपुर जिला के धनौरा विद्युत उपकेंद्र (Dhanaura PSS) से जुड़े क्षेत्रों में साढ़े तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लें, ताकि आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version