मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

पांढरकवड़ा की डॉ. श्रेया तिरपुडे AIMSA की महाराष्ट्र राज्य प्रवक्ता नियुक्त | New India Times

पांढरकवड़ा निवासी डॉ. श्रेया तिरपुडे (MBBS) को ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) की फॉरेन मेडिकल स्टूडेंट विंग में महाराष्ट्र की राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 6 अक्टूबर 2026 को की गई।
डॉ. श्रेया ने वर्ष 2025 में फिलीपींस से मेडिकल शिक्षा पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने मनोविज्ञान विषय में भी डिग्री हासिल की है। मेडिकल क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक यात्रा के दौरान उन्होंने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित विभिन्न चिकित्सा सम्मेलनों में भाग लिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव प्राप्त किया।
वर्तमान में डॉ. श्रेया अमेरिका की लाइफ सेटलमेंट क्षेत्र से जुड़ी एक कंपनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंसल्टेंट मेडिकल अंडरराइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे अब शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने भविष्य में मानव सेवा और मानव कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है।

ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 के तहत पंजीकृत राष्ट्रीय स्तर का चिकित्सा विद्यार्थी संगठन है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। संगठन चिकित्सा विद्यार्थियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा, शिक्षा और अनुसंधान के अवसरों को बढ़ावा देने तथा स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य करता है।
डॉ. श्रेया की इस नियुक्ति से पांढरकवड़ा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के नागरिकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version