अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

केशव शर्मा को प्रतिष्ठित कंपनी में चयनित होने पर किया सम्मानित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.), उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में होटल निविशका इन, मथुरा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समिति के महत्वपूर्ण सदस्य केशव शर्मा को एडुनेक्स्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा, उत्तर प्रदेश में इम्प्लीमेंटेशन एग्जीक्यूटिव के पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। केशव शर्मा ने बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मथुरा से शिक्षा प्राप्त की है।

समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि समिति के महत्वपूर्ण सदस्य का प्रतिष्ठित कंपनी में चयन होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने केशव शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केशव शर्मा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर नरेंद्र दीक्षित, अर्जुन सोलंकी, गौरव सक्सेना, सुदेश कुमार, भानु प्रताप सिंह, हर्ष सैनी, शिवम दीक्षित, पूजा वर्मा सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version