संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

डॉ. भगवत सहाय महाविद्यालय में ‘भारत मंडल’ थीम पर बनाई गई मानव रंगोली | New India Times

मध्य प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार, 9 अक्टूबर को डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में ‘सेवा के रंग–राष्ट्र के संग’ अभियान के अंतर्गत ‘भारत मंडल’ थीम पर भव्य मानव रंगोली का निर्माण किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम, सामाजिक समरसता और सामूहिक सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मीना श्रीवास्तव ने की। एनसीसी प्रभारी डॉ. रजनी सिंह के मार्गदर्शन एवं सहयोग से छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में भारत मंडल की थीम पर आकर्षक मानव रंगोली बनाकर एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मीना श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता और सेवा की भावना से ओत-प्रोत यह मानव रंगोली युवाओं में देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और सांस्कृतिक गौरव का प्रेरक उदाहरण है।
कार्यक्रम में डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. अरुण उपाध्याय, डॉ. विजय गंभीर, डॉ. कमलेश कपूर, डॉ. बृजराज सिंह, डॉ. एल.एन. आर्य, डॉ. सीता अग्रवाल, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. राहिल सत्यानिधान, डॉ. अशोक बरेया (एनएसएस प्रभारी), डॉ. रजनी सिंह (एनसीसी प्रभारी), डॉ. नरेंद्र सिंह जाट, डॉ. कमल हिंडोलिया, डॉ. मुकेश गर्ग, डॉ. नाजरीन बानो और श्रीमती आयुषी जैन सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं दर्शक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. रजनी सिंह ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version