मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान ने की शिष्टाचार भेंट, पंचायती चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा | New India Times

राजस्थान में पंचायती चुनाव 2026 की सुगबुगाहट के बीच इन दिनों प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आगामी चुनाव और टिकट पक्का करने की कोशिशों के चलते अनेक राजनेता अपने-अपने सियासी आकाओं से मुलाकात कर रहे हैं।

इसी सियासी गर्माहट के बीच जयपुर नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद ज़ाकिर खान ने अपने समर्थकों के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पंचायती चुनाव की रणनीति और पार्टी को चुनाव में सफलता दिलाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

श्री ज़ाकिर खान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा से आगामी पंचायती चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने और पार्टी का परचम बुलंद करने के संबंध में चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

श्री ज़ाकिर खान ने विश्वास व्यक्त किया कि देश को इस समय श्री राहुल गांधी के नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी श्री राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में आगामी सभी चुनावों में कांग्रेस पार्टी सफलता हासिल करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version