निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261007-WA00631.mp4
New India Times

प्रदेश संगठन के आह्वान पर बुधवार, 7 अक्टूबर से एनएचएम संविदा कर्मियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समाधान को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। सीएचसी इटवा में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर शासन से मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की और ज्ञापन सौंपा। वहीं, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

एनएचएम संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, एड्स नियंत्रण कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध | New India Times

कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं। कई बार शासन और विभागीय अधिकारियों के समक्ष मांगें उठाई गईं, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हो सका। इसी के चलते प्रदेश संगठन के आह्वान पर आंदोलन शुरू किया गया है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई। कार्य बहिष्कार की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।

प्रदर्शन के दौरान अनिल यादव, दिनेश श्रीवास्तव, सुरेश मिश्रा, डॉ. अजीत, डॉ. प्रियंका, डॉ. ज्योति, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. इकराम, नेहा त्रिपाठी, किरन सिंह, हिमांशु देशराज, प्रियंका, सरिता और शालिनी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version