कासिम खलील, बुलढाणा(महाराष्ट्र), NIT;
अभी भारतीय सेना के जवानों के शोषण की चर्चा ख़त्म भी नहीं हुई थी कि महारष्ट्र के वाशिम ज़िला के कारंजा शहर के एक सैनिक न खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाशिम जिले के कारंजा में बीती रात भारतीय सेना के जवान योगेश प्रभुदास इंगले ने खुद को अपने रिहायशी मकान में गोली मार ली। इस समय सभी लोग मौजूद थे और गोली की आवाज़ सुनकर सभी योगेश के कमरे की तरफ दौड़े जहाँ पर योगेश खून में लतपत फर्श पर पड़ा हुआ था। घरवालों की चींख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए जिन्होंने योगेश को कारंजा के सरकारी उपजिला अस्पताल में दाखिल कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कारंजा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पंचनामा कर घटनास्थल से एक बन्दुक जप्त किया।
32 वर्षीय योगेश मध्यप्रदेश के सागर जिले में महार बटालियन में बतौर सिपाही कार्यरत था। वह छुट्टियों में अपने घर कारंजा आया हुआ था। योगेश के पिता ने बताया कि उसका दिमागी सन्तुलन ठीक नहीं था। योगेश को एक लड़की और अभी कुछ दिन पहले ही उसे पुत्र प्राप्ति हुई थी। योगेश ने आखिर आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना में कारंजा पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर शव का पोस्ट मार्टम अकोला के मेडिकल कॉलेज में किया गया। घटना की अधिक जांच में पुलिस जुट गई है।
