पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

सेक्टर आमला के आंगनवाड़ी केंद्र आमला-1 में पोषण माह के अंतर्गत पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम परियोजना अधिकारी सत्यनारायण मकवाना के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत आमला की सरपंच मुन्नीबाई उपस्थित रहीं। सुपरवाइजर दुर्गा चंदेल ने सरपंच का पुष्पमाला से स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं का भी सम्मान किया गया।
पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं और ग्रामीणों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मैथिलीबाई, पुष्पा पटेल, वर्षा डामोर और रमकुबाई सहित अन्य उपस्थित रहीं।
