रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

छात्रों की समस्याओं को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी | New India Times

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने कॉलेज प्रशासन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा।

NSUI जिला अध्यक्ष नरवेश अमलियार ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका तत्काल समाधान सुनिश्चित करे।

ज्ञापन के माध्यम से NSUI ने प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखीं—

1. प्रमोशन से वंचित विद्यार्थियों के लिए पोर्टल तत्काल पुनः खोला जाए।
बीए, बीएससी एवं बीकॉम के प्रथम से द्वितीय तथा द्वितीय से तृतीय वर्ष में प्रमोशन की प्रक्रिया से वंचित विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया जाए।

2. छात्रवृत्ति एवं आवास योजना के आवेदन पोर्टल पुनः खोले जाएं।
सत्र 2025-26 के जिन विद्यार्थियों के आवेदन किसी कारणवश नहीं हो पाए हैं, उनके हित में पोर्टल पुनः खोलकर आवेदन का अवसर दिया जाए।

3. लंबित छात्रवृत्ति एवं आवास राशि तत्काल जारी की जाए।
जिन विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति एवं आवास योजना की राशि अभी तक लंबित है, उनके प्रकरणों की तत्काल जांच कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

4. विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पुस्तकें तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।
शैक्षणिक सत्र शुरू हुए लगभग पांच माह बीत जाने के बावजूद विद्यार्थियों को आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध नहीं होना कॉलेज प्रशासन की गंभीर लापरवाही है। पुस्तकों का तत्काल वितरण किया जाए।

NSUI जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कॉलेज प्रशासन द्वारा इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो NSUI विद्यार्थियों को साथ लेकर कॉलेज परिसर में चरणबद्ध आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकार और उनके भविष्य की लड़ाई होगी। समय रहते समस्याओं का समाधान करना कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि मांगों की अनदेखी की जाती है तो आंदोलन से उत्पन्न होने वाली समस्त परिस्थितियों की जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित शासन-प्रशासन की होगी।

NSUI का स्पष्ट संदेश है कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया जाए, अन्यथा NSUI सड़क से लेकर महाविद्यालय तक संघर्ष करने के लिए तैयार है।

इस दौरान NSUI के जिला महामंत्री विनोद गणावा, मॉडल कॉलेज प्रभारी मनोज गुंडिया, संगठन मंत्री अनिल भाबोर, सूर्या डामोर, अनिल मकवाना, करण गणावा, अनिल मेड़ा, मानसिंह, नानसिंह, अमन शर्मा सहित अन्य NSUI पदाधिकारी एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version