तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:


आगामी त्योहारों को लेकर सोमवार को कंट्रोल रूम रायसेन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बैठक में एसडीएम मनीष शर्मा, एसडीओपी आकांशा तलैया, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी यातायात, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका एवं बिजली विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। वहीं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष, मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष, शहर काजी, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष, पार्षदगण सहित करीब 40 से 50 लोग बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था, बिजली, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों ने त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि त्योहारों को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की बात कही गई।

बैठक में मौजूद समिति पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी त्योहारों के दौरान प्रशासन-पुलिस को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version