अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय पर वोट चोरी एवं बेहद महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक और वृहद ‘प्रेस वार्ता’ का आयोजन किया गया। यह प्रेस वार्ता मथुरा और पूरे ब्रज क्षेत्र की भावी राजनीति की दिशा तय करने के लिहाज से अत्यंत निर्णायक साबित होगी। इस प्रेस वार्ता का मूल उद्देश्य दो बड़े और ऐतिहासिक घटनाक्रमों को सार्वजनिक करना और पार्टी की आगामी रणनीति को मीडिया के समक्ष साझा करना था।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर जनता के जनमत की सरेआम की गई ‘वोट चोरी’ (चुनावी धांधली व प्रशासनिक दुरुपयोग) के खिलाफ शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ बुलंद करने के कारण दुर्भावनापूर्ण और दमनकारी तरीके से आगरा जेल में बंद किए गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, अनिल यादव, मनोज गौड़ पंकज चौधरी, राजा गौतम, विक्रम बाल्मीकि, उमेश शर्मा, राजेश कुमार और उनके साथ जेल की यातनाएं सहकर लौटे समस्त क्रांतिकारी युवा कार्यकर्ताओं की सकुशल रिहाई पर उनका आधिकारिक स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया गया। कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों, राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए हाल ही में कांग्रेस परिवार का हिस्सा बने मथुरा की राजनीति के कद्दावर राजनेता व पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा का मथुरा जिला कांग्रेस कार्यालय पर आधिकारिक रूप से शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
पूर्व मंत्री पंडित श्री श्याम शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस परिवार में अपने इस भव्य स्वागत से मैं अत्यंत अभीभूत हूं कांग्रेस पार्टी ही देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की एकमात्र उम्मीद है ज्ञानेश कुमार के आवास पर हुई वोट चोरी के खिलाफ हमारे क्रांतिकारी युवा साथियों ने जेल जाकर यह साबित किया कि कांग्रेस का खून डरता नहीं है मैं कार्यकर्ता को विश्वास दिलाता हूं कि मेरे अनुभव और आपके जोश से मिलकर हम इस अहंकारी सत्ता की ईट से ईट बजा देंगे।
प्रेस वार्ता का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया।प्रेस वार्ता में उपस्थित कांग्रेस जनों में सर्वश्री राजन पाठक, कासिम गाजी आदित्य तिवारी, अप्रतिम सक्सैना, प्रवीण ठाकुर, रूपा लवानिया, रमेश कश्यप, विपुल पाठक आदि उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version