निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
सोमवार को थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संदीप कुमार त्रिपाठी ने की। सीओ पवीन प्रकाश की मौजूदगी में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

एसडीएम संदीप कुमार त्रिपाठी और सीओ पवीन प्रकाश ने लोगों से दुर्गा पूजा भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने तथा डीजे और साउंड सिस्टम को धीमी आवाज में चलाने के निर्देश दिए, ताकि बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।

अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट न करने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दूबे ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में ईओ शिव कुमार, एसडीओ विद्युत ओम बाबू छापड़िया, अनिल जायसवाल, उमेश गुप्ता, शैलेष त्रिपाठी, नफीस खान, शंभूनाथ सोनी, राम सुमिरन, जितेंद्र प्रताप सिंह, दीनक चौधरी, गिरीश अग्रहरी, धर्मेंद्र, हरिओम सोनी समेत कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पुलिस-प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।
