मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुथा स्थित मंदिर में दो साधुओं की हत्या कर शव जलाने की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में गांव निवासी करीब 35 वर्षीय सुमित कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को ग्राम सुथा निवासी शिव कुमार सिंह की तहरीर पर बाबा गोपाल दास निवासी मोहल्ला अजीजगंज, थाना चौक कोतवाली और बाबा बिहारी दास निवासी ग्राम सुथा, थाना खुदागंज की हत्या के संबंध में सुमित कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और गांव के लोगों से जानकारी जुटाते हुए साक्ष्य संकलित किए।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 1 अक्टूबर की रात मंदिर में सो रहे दोनों साधुओं पर लोहे की रॉड से हमला कर उनकी हत्या की गई। इसके बाद मंदिर में रखी लकड़ियों और दीपक जलाने के लिए रखे घी की मदद से शवों को जला दिया गया। आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह स्वयं मंदिर में रहना चाहता था और वारदात के बाद लोहे की रॉड मंदिर के पास झाड़ियों में छिपा दी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि 1 अक्टूबर को थाना खुदागंज क्षेत्र के ग्राम सुथा स्थित मंदिर में दो साधुओं की हत्या कर शव जलाने की घटना का खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने सुमित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर लोहे की रॉड बरामद कर ली गई है। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version