Oplus_131072

विवेक जैन, ब्यूरो चीफ, बागपत (यूपी), NIT:

प्राथमिक विद्यालय बाघू में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बाघू में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. भरत झा ने कहा कि बुजुर्ग हमारे अनुभव, संस्कार और परंपराओं के संरक्षक हैं। उनका सम्मान केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है।
ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने विद्यालय में पहली बार आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के लिए डॉ. भरत झा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र गांव का नाम रोशन कर रहे हैं।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वरिष्ठजनों के सम्मान और उनके आशीर्वाद को सदैव विशेष स्थान दिया गया है। समारोह में वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवा पीढ़ी को प्रेरणादायी संदेश दिए। वहीं, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया। सर्वपालक संस्था की ओर से भी डॉ. भरत झा के प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, सुभाष चंद्र दरोगा, जगदीश प्रसाद, किरणपाल, रफीक अहमद, रशीद, मेहरदीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version