अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

11 सूत्रीय मांगों को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक अधिकारों से जुड़ी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने शुक्रवार को आवाज बुलंद की। इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (आईजेयू) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर दो अक्टूबर को ‘मांग दिवस’ के रूप में मनाते हुए यूनियन के बैनर तले सैकड़ों पत्रकार सिविल लाइंस पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपा।
जिलाधिकारी ने कार्यालय से बाहर आकर पत्रकारों से ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकारों की मांगों को राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाएगा तथा पत्रकारों के हित में नियमानुसार हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
ज्ञापन में राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, मीडिया आयोग का गठन, वेतन संबंधी विसंगतियां दूर करने के लिए नए वेतन बोर्ड का गठन, एक समान पेंशन योजना लागू करने, पत्रकारों के विरुद्ध बिना जांच मुकदमा दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तारी पर रोक, दुर्घटना में मृत या घायल पत्रकारों के परिजनों को निश्चित मुआवजा, सरकारी व निजी अस्पतालों में पत्रकारों और उनके परिजनों को नि:शुल्क उपचार तथा आयुष्मान योजना का लाभ, सड़क मार्ग पर टोल टैक्स में छूट, रेलवे यात्रा में पूर्व की भांति रियायत, जिले में शीघ्र प्रेस क्लब का गठन तथा पत्रकारों के लिए रियायती दर पर आवासीय योजना समेत 11 मांगें शामिल रहीं।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष एवं आईजेयू के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यूनियन पत्रकारों के हितों के लिए 24 घंटे तत्पर है। पत्रकारों के उत्पीड़न के मामलों में संगठन लगातार मजबूती से आवाज उठाता रहा है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। जिला महासचिव रमेश चंद्रा ने कहा कि पत्रकारिता के हित में संगठन हरसंभव प्रयास करेगा। वरिष्ठ पत्रकार किशन चतुर्वेदी ने युवा पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार हितों के लिए इस तरह का संघर्ष जारी रहना चाहिए।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार किशन चतुर्वेदी, अजय शर्मा, मधुसूदन शर्मा, उमर कुरैशी, दीपक बैंकर, प्रकाश ठाकुर, परवेज अहमद, योगेश भारद्वाज, अली अब्बास, गोपाल चतुर्वेदी, अमित शर्मा, रवि यादव, दिनेश आचार्य, लोकेश चौधरी, बीएल पांडेय, अन्नू पंडित, सुभाष सैनी, सतीश अंशुमन, मुकेश कुशवाह, फैसल कुरैशी, गिरीश ठाकुर, सुरेश सैनी, अमित भार्गव, मनोहर पटेल, दलवीर विद्रोही, आरके धनगर, गौरव शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, आरती शर्मा, सोनम, दीपक सारस्वत, बालकृष्ण अग्रवाल, मोहन मीणा, मोहित चतुर्वेदी, विष्णु गुप्ता, श्याम शर्मा, नेत्रपाल, दीपक खंडेलवाल, सीमा शर्मा, सुमित गोस्वामी, गिरधर पचौरी, चंद्रमोहन दीक्षित, सुनील राज, शशि कपूर, अजीत चौहान, भानु शर्मा, संजय गौड़, कासिम खान, जाहिद सैय्यद, नीरज चतुर्वेदी, राजू चौहान, कोमल पाराशर, यश भारद्वाज, शुभम चौधरी, नरेंद्र गौतम, राहुल गौड़, डॉ. वीरेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version