अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

11 अक्टूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने विंध्याचल में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मंदिर परिसर, गंगा घाट, बैरिकेडिंग, पार्किंग, साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, यातायात और चिकित्सा व्यवस्था को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएम और एसपी ने विंध्याचल मंदिर, परिक्रमा पथ और आसपास की गलियों का स्थलीय निरीक्षण किया। गंगा घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, लाइफ गार्ड की तैनाती, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम तथा सुरक्षित स्नान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को खड़ा कराने तथा अधिक शुल्क वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version