बोलेरो की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल, ट्रामा सेंटर रेफर | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

बोलेरो की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल, ट्रामा सेंटर रेफर | New India Times

थाना करमा क्षेत्र के करकी माइनर बसवा में गुरुवार शाम बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों युवक कुछ देर तक बेहोशी की हालत में रहे। प्रारंभ में उनकी पहचान नहीं हो सकी थी।
प्रभारी निरीक्षक करमा के अनुसार, घायल युवकों की पहचान सरौली निवासी कृष्णानन्द पुत्र रामजी (18) और गरईगाड़ निवासी मनीष पुत्र रामबिलास (18) के रूप में हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version