शटर तोड़कर दुकानों में चोरी करने वाले शातिर आरोपी को नयानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

शटर तोड़कर दुकानों में चोरी करने वाले शातिर आरोपी को नयानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

नयानगर पुलिस थाना क्षेत्र में दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 17 हजार रुपये नक़द तथा वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 की रात करीब 3.30 से 4 बजे के बीच नयानगर पूर्व स्थित अल शम्स जामा मस्जिद के पास शिकायतकर्ता अरबाज़ अख्तर खान की दुकान का शटर तोड़कर आरोपी ने दुकान के गल्ले से 17 हजार रुपये नक़द चोरी कर लिए। इसके बाद न्यू शम्स मेडिकल, अल अक्सा बिल्डिंग स्थित दुकान का शटर भी तोड़कर गल्ले से 3 हजार रुपये नक़द चोरी किए गए। इस तरह कुल 20 हजार रुपये की चोरी हुई।
शिकायत के आधार पर नयानगर पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 431/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305 व 331(2) में मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमर जगदाले ने अपराध प्रकटीकरण पथक को जांच के निर्देश दिए।
जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान का शटर तोड़कर चोरी करते हुए दिखाई दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 27 सितंबर की रात करीब 10.39 बजे आरोपी वजाहत छोटू खान उर्फ बहाहुल (34) को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले का निवासी बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 17 हजार रुपये नक़द तथा वारदात में इस्तेमाल किए गए औज़ार जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में वर्ष 2025 में चोरी से संबंधित तीन मामले दर्ज हैं। इसके अलावा बोईसर, वडाला और धारावी पुलिस थानों में भी उसके खिलाफ वर्ष 2026 में चोरी के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त सोहेल शेख, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमर जगदाले तथा पुलिस निरीक्षक समीर अहिरराव के मार्गदर्शन में अपराध प्रकटीकरण पथक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version