बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं | New India Times

पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने ब्लॉक भनवापुर के बाढ़ प्रभावित गांवों तेनुई, नेहतुवा, चंदनजोत, कोहलगोन गोट, जुड़वनिया, कठौतिया पांडेय, डिवलीडीहा चौबे, देवरिया चमन, सिसवा, सिसई, बेवां मुस्तकम, असनहरा, राउतडीला एवं बामदेई का दौरा कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरतमंद स्थानों पर तत्काल नावों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रभावित किसानों की फसलों की क्षति का सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कुंवर मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलराम मिश्रा, जय प्रकाश पांडेय, राजेंद्र पांडेय, फलफली चौधरी, अमित पांडेय, गिरधर चतुर्वेदी, केशव सोनी एवं लवकुश शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version