शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

भरकवाह स्थित मैरिज लॉन के सामने गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कराही गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र जवाहिर घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंकित कुमार बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने घायल युवक को तत्काल मदद पहुंचाई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंकित कुमार को उपचार के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में युवक को चोटें आई हैं।
