सेवानिवृत्त रोडवेज डिपो प्रभारी अवधेश सिंह को दी गई भावुक विदाई | New India Times

अंकित तिवारी, मंझनपुर (यूपी), NIT:

सेवानिवृत्त रोडवेज डिपो प्रभारी अवधेश सिंह को दी गई भावुक विदाई | New India Times

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मंझनपुर डिपो प्रभारी अवधेश सिंह बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। चंदेराई निवासी अवधेश सिंह ने वर्ष 1989 से विभाग में अपनी सेवाएं दीं। इस मौके पर आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्टेशन इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा मौजूद रहे।

समारोह में विभाग के कर्मचारियों ने अवधेश सिंह के उल्लेखनीय कार्य और व्यवहार की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने परिवार का सदस्य बना लिया था। उनकी सेवानिवृत्ति से आज सभी को एक अभिभावक की कमी महसूस होगी।

अवधेश सिंह ने अपनी सेवाकाल की यात्रा को याद करते हुए भावुक स्वर में कहा, “विभाग ने मुझे अपने परिवार की तरह रखा है। आज सेवानिवृत्ति मुझे परिवार के साथ बुढ़ापा बिताने का सुख तो दे रही है, लेकिन साथियों से दूर होने का अफसोस भी अखर रहा है।” उन्होंने विभाग के साथियों और यात्रियों के साथ अपने लंबे अनुभव को भी साझा किया।

इस अवसर पर फूल सिंह, राकेश कुमार, यमुना प्रसाद वर्मा, के.एन. पाण्डेय, फतेहबहादुर सिंह सहित सैकड़ों कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version