संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:
“कैंसर हारेगा, जीवन जीतेगा” के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए वानर सेवा समिति ग्वालियर एवं सपोर्ट एंड केयर कैंसर ग्रुप ग्वालियर कैंसर मरीजों के बीच उम्मीद जगाने का कार्य कर रहे हैं।
54 वर्षीय विजय के लिए वर्ष 2025 जिंदगी का सबसे कठिन दौर था। उन्हें तालुका कैंसर का पता चला तो उनके सामने इलाज से ज्यादा परिवार की चिंता थी। घर में कमाने वाले एकमात्र व्यक्ति विजय पर आठ लोगों की जिम्मेदारी थी। उनके मन में सवाल था—“मैं बचूंगा या नहीं? छोटे बच्चों और परिवार का क्या होगा?” आर्थिक संकट के बीच इलाज कराएं या परिवार का खर्च चलाएं, यह उनके लिए बड़ी चुनौती थी।
लेकिन विजय ने हिम्मत नहीं हारी। सपोर्ट एंड केयर कैंसर ग्रुप की सहायता से उनका उपचार P4 Cancer Hospital में हुआ और आधुनिक लीनियर एक्सेलरेटर मशीन से सिकाई सहित उनका पूरा उपचार मात्र 25 हजार रुपये में पूरा हुआ।
आज विजय स्वस्थ हैं और कहते हैं, “मैं घर-घर जाकर कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना चाहता हूं और लोगों को बताना चाहता हूं कि समय पर इलाज से कैंसर को हराया जा सकता है।”
