अहमद रज़ा खान, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

मिर्जापुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया के दौरान देशभर में मतदाता सूची से संबंधित अनियमितताएं सामने आई हैं और इसके जरिए वोटों की चोरी की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों का निष्पक्ष निराकरण कराने की मांग की।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
