रुई में डीजे रहित शांतिपूर्ण गणेश विसर्जन, भजन-कीर्तन व पथनाट्य से दिया सामाजिक एकता का संदेश | New India Times

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

रुई में डीजे रहित शांतिपूर्ण गणेश विसर्जन, भजन-कीर्तन व पथनाट्य से दिया सामाजिक एकता का संदेश | New India Times

रुई में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को शांतिपूर्ण, भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। गणेश मंडलों ने पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित मार्ग का पालन करते हुए डीजे का उपयोग नहीं किया और पारंपरिक ढोल-ताशों तथा अन्य वाद्ययंत्रों के साथ गणराय को भावपूर्ण विदाई दी।
विसर्जन मिरवणूक की विशेषता यह रही कि गणेश मंडल की ओर से हरिपाठ मंडल को आमंत्रित कर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पथनाट्य के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया गया। हरिपाठ मंडल के भजनों को सुनने के लिए रुई के विभिन्न समुदायों के नागरिकों ने उत्स्फूर्त सहभागिता की। इस पहल की नागरिकों ने सराहना की।
विसर्जन मिरवणूक के दौरान गणेशोत्सव को सामाजिक एकता, सर्वधर्म समभाव और बंधुभाव का माध्यम बनाने का संदेश दिया गया। डीजे से परहेज करते हुए पारंपरिक वाद्ययंत्रों और भक्तिमय कार्यक्रमों के माध्यम से उत्सव मनाने का प्रयास आकर्षण का केंद्र रहा।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीण पुलिस स्टेशन के निरीक्षक प्रवीण मानकर के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और होमगार्ड का बंदोबस्त तैनात किया गया था। पुलिस व्यवस्था के चलते विसर्जन मिरवणूक शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
इस अवसर पर जिला शांति समिति सदस्य एवं पुलिस मित्र जावेद भैय्या काझी, पीआई प्रवीण मानकर, एपीआई विजयमाला रिट्ठे, पीएसआई गणेश बुरेवार, पुलिस पाटील शाम भगत, जमादार राहुल निमकर, प्रवीण वैद्य (गोपनीय विभाग) सहित पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड मौजूद रहे।
रुई के नागरिकों ने शांतिपूर्ण वातावरण में गणराय को विदाई देते हुए शांति, एकता, सर्वधर्म समभाव और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version