अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सूकरी और घुट्टी में 27 लीटर कच्ची शराब जब्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सूकरी और घुट्टी में 27 लीटर कच्ची शराब जब्त | New India Times

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जुन्नारदेव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 27 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पहली कार्रवाई: वार्ड नंबर 18, सूकरी

जुन्नारदेव के वार्ड नंबर 18, सूकरी क्षेत्र में पुलिस ने एक घर पर दबिश दी। इस दौरान मौके से 12 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

दूसरी कार्रवाई: ग्राम पंचायत घुट्टी

वहीं, ग्राम पंचायत घुट्टी में भी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। यहां दबिश के दौरान 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस टीम

कार्रवाई में उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक दिलीप उपाध्याय, आरक्षक राम अवतार तिवारी और आरक्षक निधि बघेल शामिल रहे।

पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version