जनसहयोग से बनेगा मुक्तिधाम का लकड़ी भंडारण कक्ष, पहले दिन ही दानदाताओं ने बढ़ाया मदद का हाथ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर नगर के मुक्तिधाम परिसर में आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है।
मुक्तिधाम परिसर में लकड़ी भंडारण कक्ष के निर्माण के लिए विधिवत पूजन-अर्चन के साथ नींव भरने के कार्य का शुभारंभ किया गया।
निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर राजेश भंडारी, रोटे. भरत मिस्त्री शर्मा, राजेन्द्र सिंह सोनगरा,  शंकरलाल प्रजापति एवं ठेकेदार पन्नालाल धामनिया ने विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

जनसहयोग से बनेगा मुक्तिधाम का लकड़ी भंडारण कक्ष, पहले दिन ही दानदाताओं ने बढ़ाया मदद का हाथ | New India Times


निर्माण कार्य शुरू होते ही नगरवासियों में सहयोग को लेकर उत्साह देखने को मिला। अनेक समाजसेवियों एवं दानदाताओं ने स्वेच्छा से आगे आकर गिट्टी, रेत, सीमेंट, सरिया एवं नगद राशि के रूप में सहयोग देने की घोषणा की। जनसहयोग की इस भावना से यह निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि मुक्तिधाम जैसी सार्वजनिक एवं आवश्यक सुविधा के विकास में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता महत्वपूर्ण है। जनसहयोग से किया जा रहा यह कार्य नगर की सामूहिक सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता का उदाहरण बनेगा।

मुक्तिधाम में लकड़ी भंडारण कक्ष बनने से अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक लकड़ी को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक तरीके से रखने की व्यवस्था उपलब्ध होगी। इससे मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि इसी प्रकार नगरवासी सेवा भावना के साथ आगे आते रहे तो जनसहयोग से मुक्तिधाम का चरणबद्ध विकास कर उसके स्वरूप में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है। यह पहल भविष्य में मुक्तिधाम परिसर में अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास का भी आधार बनेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version