मूसलाधार बारिश के बीच पुरानी पेंशन संकल्प महारैली में उमड़ा शिक्षक-कर्मचारियों का सैलाब | New India Times

शमसुद्दोहा, लखनऊ (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260925-WA0024.mp4

अटेवा पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर शुक्रवार को लखनऊ के ईको गार्डन में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पेंशन शंखनाद महारैली आयोजित की गई। मूसलाधार बारिश के बावजूद प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी रैली में पहुंचे। कई प्रदर्शनकारी रेनकोट, छाते और प्लास्टिक की चादरों का सहारा लेकर रैली में डटे रहे।
रैली में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के साथ सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगाने और टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि संगठन न रुका है और न झुका है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश भी शिक्षक-कर्मचारियों के उत्साह और जुनून को कम नहीं कर सकी।
गोरखपुर से अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी ट्रेन, बस और निजी वाहनों से लखनऊ पहुंचे और महारैली में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन को अपने बुढ़ापे की सुरक्षा बताते हुए इसकी बहाली की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
रैली में सुनील कुमार दूबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, राजकुमार, अवनिंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार भास्कर, अवधेश कुमार, यादवेंद्र यादव, मेवा लाल मौर्य, पवन कुमार तिवारी, शिव प्रसाद शर्मा, सुनील शर्मा, विनय गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, सचिन कुमार, राहुल कुमार, अखंड प्रताप मिश्र, रामराज, विनय कनौजिया, इश्तिया अहमद, रत्नेश्वर दूबे, विनोद कुमार, श्याम मिलन, विजय यादव, सुधीर पासवान, मयंक सिंह, अरविंद गुप्ता, जुगुल किशोर, सूर्यभान, दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, अजीत कुमार, मनोज कुमार, रामजी बागी, सियाराम भारती, रवि प्रकाश मल्ल, शिव कुमार, विनीत सिंह, विवेक सिंह, नरेंद्र सिंह और वेद प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version