अवैध शराब की बिक्री रोकने में लापरवाही पर कलेक्टर ने दिए आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अवैध शराब की बिक्री रोकने में लापरवाही पर कलेक्टर ने दिए आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश | New India Times

जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोकथाम नहीं होने पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त नाराजगी जताई है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सीएम डैशबोर्ड, कानून व्यवस्था, नारकोटिक्स, आबकारी एवं अभियोजन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलान क्षेत्र में अवैध मदिरा की बिक्री का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित आबकारी इंस्पेक्टर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
नारकोटिक्स से जुड़े मामलों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अभियान चलाने के निर्देश दिए।
अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version