धूमधाम से निकली भगवान श्रीकृष्ण की वार्षिक शोभायात्रा | New India TimesOplus_131072

विवेक जैन, ब्यूरो चीफ, बागपत (यूपी), NIT:

धूमधाम से निकली भगवान श्रीकृष्ण की वार्षिक शोभायात्रा | New India Times

अग्रवाल समाज बागपत की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की वार्षिक रथयात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व ठाकुरद्वारा मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कृष्णानंद शास्त्री ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को भव्य रथ में विराजमान किया गया।
बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रसाद अर्पित किया। भव्य रथ, आकर्षक झांकियां और आतिशबाजी शोभायात्रा के प्रमुख आकर्षण रहे।
अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल अतिथियों का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया तथा प्रसाद भेंट किया। आयोजकों की ओर से भंडारे की व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर कपिल गुप्ता उर्फ कन्हैया, मास्टर राकेश मोहन गर्ग, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल, अजितेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, मनीष गर्ग, गौरव गोयल, सतीश गुप्ता, अनिल गुप्ता, विनीत गुप्ता, मनोज गोयल, राजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, बलराम गुप्ता, पत्रकार रोहित अग्रवाल, पत्रकार विपुल जैन, दीपक गुप्ता, अतुल गुप्ता, सुनील मित्तल, संजय गर्ग, राजीव गर्ग, प्रिंस गुप्ता, मुन्नालाल गोयल, राजीव गोयल, विवेक गोयल, अमित अग्रवाल उर्फ काकू, रवि गुप्ता, रमेश वर्मा, प्रकाश चौधरी, अमित चंदौरिया, कृष्णराज, माधव गोपाल, निरंजन फौजदार, उमाशंकर फौजदार, आशा फौजदार, सुजीत लखेरा, पंकज गर्ग, दीपक शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version